प्रदेश का प्रथम सघन वन – मात्र 870 वर्ग फ़ीट में 20 प्रजातियों के 151 पौधों का रोपण कर मनाया गया विजय दशमी पर्व

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून: आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को विजय दशमी के पावन अवसर पर देहरादून में शिमला बाई पास भुड्डी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सघन वन हेतु 20 अलग-अलग प्रजातियों के 151 पौधों का मात्र 870 वर्ग फ़ीट में रोपण किया गया।

प्रातः ७ बजे से शुरू हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम में लगभग 40 पर्यावरण प्रहरियों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए पौधा रोपण कार्य किया गया। जिसमें विद्यार्थियों, माता-बहिनों, शिक्षकों एवं समाज के अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्वयं सेवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम का संयोजन पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड के देहरादून विभाग संयोजक श्री कैलाश मेलाना द्वारा किया गया एवं उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख डॉ0 दीवान सिंह रावत ने पूरे प्रदेश में चल रहे गतिविधि के कार्यों पर चर्चा की। पर्यावरण गतिविधि देहरादून के महानगर संयोजक डॉ0 भवतोष शर्मा ने सघन वन के महत्व के बारे में बताया। महानगर पर्यावरण सोशल मीडिया प्रमुख रमेश रावत ने इको ब्रिक्स निर्माण हेतु वर्तमान में चल रहे गतिविधि पर विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राथमिल विद्यालय भुड्डी कारबारी की प्रधानाचार्या, शिक्षक, राष्ट्र सेविका समिति से गुरुराम राय नगर संपर्क प्रमुख श्रीमती प्रीति शुक्ला, सेवा भारती की शिक्षिका दीपिका शुक्ला द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!