“यम द्वितीया और भाई दूज पर बहिनों से किशोर उपाध्याय ने यमुना की रक्षा का संकल्प लेने का किया आह्वान”

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार 16 नवम्बर 2020

नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यम द्वितीया और भाई दूज पर सभी बहिनों से यमुना की रक्षा करने की अपील की है। कहा कि आज भाई दूज है, 

मान्यता है कि सूर्य पुत्री माँ यमुना की आराधना और उसमें स्नान करने से भाईयों की आयु व सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। यमुना में पानी रहेगा तभी तो स्नान भी कर सकते हैं।

कहा कि जिस तरह यमुना में निरन्तर पानी घट रहा है, एक दिन यमुना सिर्फ़ भूगोल की किताबों में सिमट जायेगी। पानी ही नहीं रहेगा तो प्रदूषण भी कहाँ से होगा?

यही नहीं यमुना में पानी न रहेगा तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तबाह हो जायेगा, देश की क्या स्थिति होगी? समझिये। वृंदावन और श्री राधे कृष्ण की गरिमा का क्या होगा?

मैं आज इस पवित्र त्यौहार पर नारी शक्ति से निवेदन करना चाहता हूँ कि वे माँ यमुना की अविरलता व निर्मलता के लिये संकल्पबद्ध हों और वनाधिकार आन्दोलन को अपना आशीर्वाद दें।

वनाधिकार आन्दोलन हिमालयी नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिये समर्पित है।

भाई दूज की अनन्त शुभकामनायें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!