बारात लेकर आ रही सूमो दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौत 6 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 27 नवम्बर 2020

देहरादून/नई टिहरी। अभी अभी एक दुःखद खबर आयी है। चंडीगढ़ से हटवाल गांव आ रही बारात की टाटा सूमो सत्यों रायपुर मोटरमार्ग पर कुमालड़ा पुलिस चौकी के पास कोकलियाल गांव वाले लिंक मार्ग पर दुबड़ा गांव के समीप स्थान-दलियान के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

सूमो में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें 1 की मौत हो गई है।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं । घायलों को रायपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स रेफर किया गया है।

इस दुर्घटना में जहां प्रेम सिंह सजवाण की मौत हो गई है। वहीं  कु0 साक्षी-6 वर्ष, सीमा-35 वर्ष,हरी सिंह- 82 वर्ष, किशोर सिंह पुत्र मातबर सिंह- 48 वर्ष सेक्टर 24 चंडीगढ़, जय सिंह, घायल हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!