कोविड-19 के विरुद्ध बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूकता संदेश के प्रचार प्रसार हेतु कैलेंडर का लोकार्पण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 7 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। आज नगर पालिका चंबा में नगर क्षेत्र के प्रख्यात कवि सोमवारी लाल सकलानी द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूकता संदेश के प्रचार प्रसार हेतु बनाए गए कैलेंडर का लोकार्पण नगर पालिका परिषद चंबा की अध्यक्ष सुमन रमोला द्वारा किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंबा ने कहा कि श्री सकलानी के इन संदेशों को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। उनका यह योगदान सभी के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा हुआ है जो कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी, पालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष सूरज राणा,  भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष इंदर सिंह नेगी, पत्रकार रघु भाई जरदारी, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी एवं सभासद गौरव नेगी, पालिका के प्रधान लिपिक कृष्ण प्रसाद सेमवाल, लेखाकार जगदीश प्रताप सकलानी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!