प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री ने किया पीआरडी स्वयं सेवकों का उत्साहबर्धन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 30 जनवरी 2021।

नई टिहरी । कुम्भ ड्यूटी में तैनाती से पूर्व पीआरडी स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण हेतु युवा कल्याण विभाग द्वारा फकोट में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के कृषि, उद्यान, रेशम विभाग मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अथिति के रूप में शिरकत करते हुए परेड की सलामी के उपरांत परेड का निरीक्षण किया। 

कृषि मंत्री ने कहा कि अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा से ही सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में व्यक्तित्व विकास एवं रक्तदान इत्यादि में प्रतिभाग करने पर पीआरडी स्वयं सेवको की सराहना की।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र भंडारी ने पीआरडी स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर दायित्वों के निर्वहन विशेष कर कोरोना काल में दिए गए कार्यों  के बखूबी निर्वहन पर उनकी प्रशंसा की। 

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश चंद डिमरी ने बताया कि 15 दिवसीय पीआरडी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 जनवरी से किया गया है जो कि 31 जनवरी तक चलेगा। कहा निकट भविष्य में प्रशिक्षित पीआरडी स्वयं सेवको को कुम्भ ड्यूटी हेतु हरिद्वार भेजा जाएगा। 

इस अवसर पर कैम्प प्रभारी पंकज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी, प्रधान नोर जगत सिंह, प्रधान पिपलेथ, युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!