उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शिल्पकार स्व. इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर जनपद में विविध आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24, दिसम्बर 2025। आज टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल तथा विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा स्वर्गीय बडोनी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

‘उत्तराखंड के गांधी’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय बडोनी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर घनसाली विधायक ने कहा कि हमारा जीवन सफल होना चाहिए, हम कुछ कर के जाए और जनता के लिए समर्पित कार्य करें यही मकसद बडोनी जी का रहा, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान, सादगी, सत्य और जनसेवा के आदर्श सदैव सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता और महान समाजसेवी थे, उनका संघर्ष और विचार हम सब के लिए मार्गदर्शन रूपी है। इस अवसर विभिन्न वक्ताओ द्वारा अपने विचार रखे और कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से पहाड़ के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। सरल जीवन, सच्चाई और दृढ़ संकल्प उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उनके प्रयासों और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। इंद्रमणि बडोनी का जीवन हमें समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर एसडीएम प्रतापनगर स्नेहिल कुंवर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वसुमति घणता, प्रशासनिक अधिकारी गोदम्बरी डबराल सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!