जाख-डोबरा मार्ग पर कार दुर्घटना, पति-पत्नी की मौत 2 घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 5 जनवरी 2021

नई टिहरी। कल देर रात जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर उप्पु सिराई गांव के पास रात्रि में एक दर्दनाक कार हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है ।  कार में पांच लोग सवार थे। वाहन डोबरा चांठी पुल देखने के बाद वापस धनोल्टी जा रहा था  

जानकारी के मुताबिक टिहरी के डोबरा-जाख मोटर मार्ग पर उप्पु-सिराई गांव के पास रात्रि में 01 XUB500  महिंद्रा UP-12-AS-4023 कार अनियंत्रित होकर सडक से लगभग 200 मीटर खाई मे गिर गयी। जिसमे पांच लोग सवार थे। 

इस दुर्घटना में मोनिका सिंगल पत्नी अजय सिंगल उम्र 40 वर्ष, (मृतक) निवासी-जाँनसेट रोड़ लक्ष्मण वी कम्बलवालाबाग मुजफ्फरनगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति अजय सिंगल पुत्र तेकचन्द पता उपरोक्त की जौलीग्रांट अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई।

वाहन में पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए जबकि चालक निवासी-174 रामपोरी रुडकी रोड़ मुजफ्फरनगर पर हल्की चोटें आई हैं वह सामान्य है ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोटी ने राहत बचाव कार्य कर अपने वाहन से घायलों को बौराड़ी अस्पताल पहुंचाया। इनमें अजय सिंघल को हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी मोनिका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।

इस दुर्घटना में सौर्य सिंगल पुत्र अजय सिंगल उम्र 19 वर्ष तथा सूर्याशं सिंगल पुत्र दीपक सिंगल उम्र 21 वर्ष पता उपरोक्त घायल हो गए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!