जन जागरूकता शिविर में दी विधिक जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 मई 2024। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर आज दिनांक 16.05.2024 को राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़, विकासखण्ड जौनपुर, टिहरी गढ़वाल में एक विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा विद्यालय के छात्र/छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा दूर दराज के व्यक्तियों को परा विधिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से विधिक उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकरी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, किशोर न्याय, भारतीय संविधान, श्रमिकों के अधिकार, साइबर अपराध आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया द्वारा नशीले पदार्थो के कानून व मोटर अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, कर्मचारीगण, छात्र/छात्राएं, थानाध्यक्ष थत्युड आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!