Ad image

चिन्याली-चिलर्स ने घनसाली-गेंबलर्स को 7 विकेट से रौंदा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 16 जनवरी 2020

नई टिहरी। डॉoएoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट अकादमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय ‘टिहरी प्रीमियर लीग’, क्रिकेट चैम्पियनशिप पाँचवे दिन का दूसरा मुकाबला “चिन्याली-चिलर्स ”  व “घनसाली-गेंबलर्स” के बीच खेला गया। 

मैच में घनसाली-गेंबलर्स के कप्तान संदीप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। घनसाली-गेंबलर्स ने निर्धारित ओवर्स मे सभी विकेट खोकर 108 रनो का स्कोर बनाया।  घनसाली-गेंबलर्स की ओर से अंकित ने 11 गेंदों में 31 रन और विश्वानाथ ने 19 रनो का योगदान दिया ।

वहीं चिन्याली-चिलर्स के चमन ने 3 और महेन्द्र ने 2 विकेट चटकाए।

109 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिन्याली-चिलर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 9 ओवर्स 111 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। चिन्याली-चिलर्स की ओर से महेन्द्र ने 48 और दुर्गेश 10 रन बनाए। जबकि अरविंद व शुभम ने 1-1 विकेट झटके।

इस अवसर पर  मंच के प्रदेश अध्यक्ष असद आलम, राजेश नेगी, अर्जुन बलूनी,अम्पायर दुर्गेश व शुजल , स्कोरर राजेश, जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, नरेंद्र सजवान, राजेश नेगी, ख्याति शर्मा, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख, अफताब खान, रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, शाद हसन, कुलदीप आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!