लंबगांव पॉक्सो मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नाबालिग पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, आरोपी न्यायालय में पेश

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई। लंबगांव थाना क्षेत्र से जुड़े पॉक्सो मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज कथनों तथा विवेचना में सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिवाकर डिमरी पुत्र दिनेश डिमरी, निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त को 29 जुलाई को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!