उजपा महिला मोर्चे की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 5 फरवरी 2021।

नई टिहरी। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई टिहरी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। जिसमें सुनीता पंवार और जशोदा नेगी को जिला महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य यलमा सजवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंती सजवाण, निर्मला बिष्ट और पुष्पा भट्ट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा मीना जोशी, शशि सकलानी और ज्योति बहुगुणा को जिला मंत्री, अनीता भंडारी चंबा ब्लाक अध्यक्ष, अनीता थपलियाल को चंबा नगर अध्यक्ष, शकुंतला नेगी नई टिहरी नगर अध्यक्ष और ममता रावत को चंबा शहर उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कौशल्या बिष्ट, लक्ष्मी पंवार, बबीता जैना, मीना बागड़ी, भगवान देई तोपवाल, देवेश्वरी तोपवाल और अनीता राणा को महिला मोर्चा का सदस्य बनाया गया है। 

इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी,संजय रावत, परमजीत राणा, प्रवीण रावत, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, श्रीराम भट्ट, प्रताप गुसाईं और बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!