Ad image

कौन हैं तीरथ सिंह रावत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। सूबे के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को ग्राम सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में हुआ। उनके पिता श्री कलम सिंह रावत थे। पौड़ी की बात करें इस जिले से तीरथ सिंह पांचवें सीएम बने हैं। 

तीरथ सिंह रावत के राजनीतिक जीवन की बात करें तो वह वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। फिर प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख भी रहे। 

वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए। 2013 में उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे और 2013 में ही उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी बने। वह 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे।

तीरथ सिंह एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाए गए। तीरथ सिंह रावत 2019 में पौड़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़े और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री मनीष खंडूड़ी को 2,85,003 से अधिक मतों से हराया।

आज 10 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत एक साल के लिए उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बने हैं, क्योंकि 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!