सुरी स्वराज का दावा—उत्तराखंड में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नई टिहरी में छह विधानसभा सीटों का लिया चुनावी फीडबैक

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी में पार्टी की बैठक लेकर टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों की समीक्षा की, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

टिहरी गढ़वाल 5 नवंबर। उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को नई टिहरी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टिहरी जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने विकास कार्यों और मजबूत संगठन के दम पर उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
बैठक में बांसुरी स्वराज ने पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की मजबूती के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखें और आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर संवाद स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में अनेक योजनाएं और विकास कार्य संचालित कर रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा विकासपरक दृष्टिकोण को जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराने के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, क्षेत्रवार राजनीतिक परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। उन्होंने पार्टी नेताओं से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की जीत का आधार बनेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!