विविध न्यूज़

टिहरी जिले में आज कोरोना के 46 नए मामले,प्रतीक्षारत सैम्पलों की संख्या 15349

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी,10 अप्रैल,2021। जनपद टिहरी में शनिवार को कोरोना के 46 नए मामले सामने आए। शनिवार को विकास खंड चम्बा से 24, जाखणीधार 1, जौनपुर 2 , कीर्तिनगर 2 और से फकोट 17 मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। शनिवार को 1220 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 63 लोग होम क्वारंटाइन में हैं।

जिले में संक्रमितों की संख्या 4419 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 4229 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 180 केस अभी एक्टिव हैं। अब तक कुल 10 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान तक कुल नेगेटिव की संख्या 88067 है। वर्तमान तक प्रतीक्षारत सैम्पलों की संख्या 15349 है। आज 29 टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण संपन्न हुआ। आज हुए टीकाकरण की संख्या 877 है जबकि वर्तमान तक कुल 56341 का टीकाकरण किया गया है। 

जिले में नरेन्द्रनगर विकासखंड के ग्राम संस्मण मध्ये परियारा नाम तोक  के 32 आवासों को चारों ओर से पूर्णतः कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!