Ad image

हैलो टिहरी: 12 बोर अवैध बंदूक व 02 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली, 27 अप्रैल 2021। गनिस। थाना घनसाली पुलिस  ने एक मुखबिर की सूचना पर अवैध बंदूक 12 बोर और 02 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूचना पर घनसाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र श्री चंद्र सिंह निवासी ग्राम ख्वाडा तहसील बालगंगा, पट्टी वासर, जनपद टिहरी गढवाल को जंगल धानी-चौला से मय अवैध बंदूक व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कके खिलाफ आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूर्व की घटना से भी जुङे हैं तार

बता दें कि 3 अप्रैल 2021 की रात्रि को उक्त क्षेत्र में जंगल में शिकार करने गये 7 युवकों में से तीन युवकों की विषाक्त पदार्थ के सेवन से तथा एक व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी जिसमें अभियुक्त का पुत्र राजीव (रज्जी) अभियुक्त है। इसके अतिरिक्त *ग्रामीणों द्वारा भी उक्त लोगों के खिलाफ समय-समय पर अवैध शस्त्रों से संरक्षित वन क्षेत्रों में शिकार करने की शिकायत की जा रही थी।

पुलिस टीम में उ0-नि0 आशीष भट्ट, कानि0 अमित राठौर, कानि0 राजवर्धन व कानि0 सचिन थाना घनसाली शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!