Ad image

सेनानायक SDRF ने किया रेस्क्यू टीम को सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलटों को SDRF ने किया था रेस्क्यू

टिहरी गढ़वाल। एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान दिनांक 29 जनवरी 2026 को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के समय दो पैराग्लाइडर पायलटों के टिहरी झील में गिरने की घटना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों की सुरक्षित जान बचाई गई थी। उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF जवानों की सतर्कता, साहस एवं पेशेवर दक्षता से एक बड़ा हादसा टल गया।

आज दिनाँक 02 फरवरी 2026 को उक्त सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल SDRF जवानों, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र चमोली, आरक्षी रविन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक व टेक्निशियन अक्षय कुमार को सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा वाहिनी मुख्यालय में सम्मानित किया गया। सेनानायक महोदय ने जवानों की त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही, अनुशासन एवं समन्वय की सराहना करते हुए उन्हें नगद पारितोषिक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा कहा गया कि साहसिक खेल आयोजनों के दौरान SDRF की तत्परता एवं सजगता जन-सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जवानों द्वारा किया गया यह कार्य SDRF की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!