विविध न्यूज़

” नवरात्रि पूजन “

Please click to share News

खबर को सुनें

*डॉ. सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी*

गढ़ निनाद समाचार।

सज  गया  माता  का  दरबार ,

डूबा  भक्ति   मे  हर  परिवार ।

माता  के  मन्दिर  हों  या  घर ,

सजा – धजा  दिखता   है  हर ।

नियम – संयम   से  रहते  जब ,

माँ   अति   प्रसन्न  होती   तब ।

पूजा – पाठ   आरती  उपवास ,

ये  क्रियाएँ  नवरात्रि  में  खास ।

भजन – कीर्तन  और  जयकारे ,

लगाते   जो   भक्त     हैं   सारे ।

अखण्ड दीपक  संग हरियाली ,

हर  घर   को   देती  खुशहाली ।

माँ का  हर  दिन  सोलह श्रृंगार ,

जो संकट  से  करती नय्या पार ।

प्रतिपदा  से  नवमी  तिथि तक ,

कन्याओं  की   पूजा   का  हक ।

दुर्गा   के   नौ   रूपों  की  पूजा ,

नहीं  समझते  काम इससे दूजा ।

मनोकामनायें   सब  होती  पूरी ,

किसी की कभी रहती न अधूरी ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!