पुस्ता ढ़हने से चार मकान क्षतिग्रस्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

नई टिहरी, 4 मई 2020। बौराड़ी टिनशेड कॉलोनी नियर कब्रिस्तान देर एक पुस्ता भरभरा कर टूट गया है जिससे चार परिवारों के आवास क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि दस अन्य के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे इन परिवारों के सामने संकट पैदा हो गया है।

पुस्ता टूटने से अनिल कुमार,खीमा, राजेश,बलबीर के आवास पूर्ण तथा श्रीमती गीता,सुरेंद्र,मकान दास,रोशनलाल, जनार्धन, विक्रम,राजूलाल के आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बता दें कि सेक्टर 5a के समीप टीन शेड कालोनी जिसमे टिहरी बांध से प्रभावित गरीब अनु0जाति परिवारों को सन 2000 में बसाया गया था। रविवार 3 मई की रात अत्यधिक बरसात  होने से पुस्ता ढह गया। इससे 4 परिवारों के कमरे पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो गए और करीब 10 परिवारों के कमरे आंशिक रूप से क्षति ग्रस्त हो चुके हैं।

पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से तत्काल पुस्ता ठीक कराने के साथ साथ समुचित व्यवस्था किये जाने की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर उनियाल नेकहा कि पीड़ित परिवारों के सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सभी से अपने स्तर से मदद करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!