मुख्यमंत्री को वृक्षमित्र डॉ सोनी ने पौधा भेंट कर दी बधाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। देहरादून, 18 अप्रैल 2021।
देहरादून: पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर मुलाकात की जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और क्रिसमस ट्री का पौधा उपहार में भेंट की।

मुख्यमंत्री ने डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। बताते चलेकि डॉ त्रिलोक सोनी के द्वारा लगातार पौधे उपहार में भेंट किये जाते है उनके द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों भारत सरकार, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी बच्चों तथा समाजसेवियों को पौधे उपहार में भेंट किए गए हैं वे अभी तक पंद्रह सौ से अधिक पौधे ऊंचे वोहदो पर बैठे लोगों को उपहार में भेंट कर चुके हैं।

उनका कहना है पौधों को भावनाओं से जोड़कर लगाए तभी पौधों का संरक्षण होगा पेड़ पौधे व जंगल बचेंगे तो हमारे पशु पक्षी, वन्यजीव, तथा पानी के जलस्रोत भी बचेंगे समय रहते हमे इसओर ध्यान देना होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!