ब्रेकिंग- उत्तराखंड में हाईस्कूल की परीक्षाएं रद्द और इंटर की स्थगित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 18 अप्रैल 2021। अब उत्तराखंड सरकार ने भी दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित  करने का निर्णय लिया है। 

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के अनुसार अब एक जून को देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तिथियों का एलान किया जाएगा। 

रविवार को शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करना का निर्देश दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार पहले दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को तय समय पर यानी 4 मई से कराने के पक्ष में थी। किंतु प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!