वाहन दुर्घटना में युवती की मौत दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 10 मई 2021।गनिस। जनपद के अंतर्गत जुणगा मोटर मार्ग पर एक मारुति 800 UK- 10-3055 दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उक्त वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 मौके पर रवाना हुई और दोनों घायलों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना में अंजलि पुत्री भाग सिंह, उम्र 18 वर्ष, ग्राम फेड़ी, उत्तराकाशी की मौके पर ही मौत हो गयी है।

जबकि घायल संगीता पत्नी जितेंद्र सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, ग्राम फेड़ी, उत्तरकाशी तथा  चंद्रकिशोर पुत्र रमेश प्रकाश, बडोनी, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बड़ेथी, उत्तरकाशी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!