विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*19 सितम्बर 2020। 

चमोली। अगामी तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगो के सेवायोजकों दिव्यांगों के प्लेसमेंट अधिकारियों एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाडियों से राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। 

पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन दो प्रतियों में 28 सितंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01372-252521 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!