एनएच की कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों में रोष,आंदोलन की चेतावनी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 8 मई 2021। गनिस।

मसूरी चंबा नेशनल हाईवे पर प्राइवेट भूमि पर खुदान करने के चलते नाली और नारदाना बंद होने के कारण बरसाती पानी आबादी क्षेत्र में चला गया। आज खुदाई करने वाले व्यक्ति को दूरभाष पर निर्देशित करने पर उनके द्वारा पालिका के सुपरवाइजर की उपस्थिति में नारदाने को खोलने का कार्य किया गया।

क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद चंबा के सभासद रघुवीर रावत ने कहा कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कई बार कार्मेल स्कूल के पास क्रशगार्ड और पुस्ता लगाने के लिए कहा गया है लेकिन उनकी कानों जूं तक नहीं रेंगती। 

कहा कि अधिकारी नालियों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के इस रवैए के खिलाफ रोष प्रकट किया है और शीघ्र ही उनके विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!