विविध न्यूज़

चमोली में 9 मई तक बढ़ा कर्फ़्यू

Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 05 मई,2021।गनिस।  जिले में कोविड संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले की समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत एवं जनपद के घाट, देवाल तथा नारायणबगड बाजार की समस्त दुकानों को (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडकर) 6 मई से 9 मई की सुबह 5ः00 बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए है।

इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी प्रतिदिन दोपहर 2ः00 बजे तक खुली रहेंगी। जबकि दवाई की दुकानें पूरे समय खुली रह सकेंगी। अन्य दिशा निर्देश पूर्ववत् रहेंगे। जिलाधिकारी ने जारी आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए है। बताया कि आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में संबधित के विरूद्व आपदा प्रबधंन अधिनियम, भारतीय दंड संहिता तथा अन्य अधिनियमों की सुसंगत धराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!