कोरोना संक्रमण रोकने को 6 हजार सोडियम हाइपो क्लोराइड का वितरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी,2 मई 2021। गनिस। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा कोविड संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर छिड़काव हेतु 6000 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइड क्रय कर वितरण किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 05 लीटर के अनुसार विकासखंड चम्बा हेतु 520 लीटर, थौलधार 465, जौनपुर 730, फकोट 595, जाखणीधार 460, हिन्डोलाखाल 580, कीर्तिनगर 425, भिलंगना 910 तथा प्रतापनगर हेतु 490 लीटर का वितरण किया गया। 

प्रत्येक तहसील/उप जिलाधिकारी कार्यालय हेतु 20 लीटर, प्रत्येक उप तहसील हेतु 10 लीटर, प्रत्येक विकासखंड कार्यालय हेतु 10 लीटर तथा जिला कार्यालय हेतु 30 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइड का आवंटन किया गया है। 

विकासखंड स्तर से सोडियम हाइपो क्लोराइड को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने एवं उसकी छिड़काव व्यवस्था सहित मोनिटरिंग हेतु राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रहरी की समिति गठित की गई है। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उपलब्ध छिड़काव मशीनों से छिड़काव की कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए बताया कि 1 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइड में 15 लीटर पानी मिलाकर छिड़काव किया जाना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!