देश-दुनियाविविध न्यूज़

कोर्ट की फटकार के बाद डीएम शैलेश यादव का तबादला पश्चिमी त्रिपुरा जिले से बाहर

Please click to share News

खबर को सुनें

त्रिपुरा पश्चिम। 7 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। त्रिपुरा हाई कोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को पूर्व जिलाधिकारी शैलेश कुमार यादव का तबादला पश्चिमी त्रिपुरा जिले से बाहर कर दिया गया है। शैलेश यादव उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोविड-19 नियमों को लागू करवाने के तहत एक शादी को जबरन रुकवा दिया था और शादी समारोह के बारातियों, दूल्हे और पंडित से दुर्व्यवहार करने किया था।

क्या हुआ था–

रात्रि कर्फ्यू के दौरान एक मैरिज हॉल में घुसकर जबरन शादी रुकवाने के आरोप में पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी शैलेश यादव को निलंबित कर दिया गया था। डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिस पर भाजपा के स्थानीय विधायक ने भी आपत्ति जताई और 24 घण्टे के अंदर डीएम के खिलाफ कार्रवाई करने को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। 

वायरल वीडियो में जिलाधिकारी ने एक शादी हॉल पर छापेमारी की और जबरन शादी रुकवाई और पुलिसकर्मी से भी बदतमीजी का आरोप है।

वीडियो में जिलाधिकारी शैलेश यादव काफी गुस्से में नजर आ रहे थे और हॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों को डांट लगा रहे थे। हालांकि वीडियो के वायरल होने और मुख्यमंत्री की दखलअंदाजी के बाद डीएम को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब त्रिपुरा हाई कोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को पूर्व जिलाधिकारी शैलेश कुमार यादव का तबादला पश्चिमी त्रिपुरा जिले से बाहर कर दिया गया है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!