दुर्घटना में चालक परिचालक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 21 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। थाना थत्यूड़ अंतर्गत भवान के पास एक ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिर गया है । घटना की सूचना पर तत्काल थाना थत्यूड़ पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला गया।
स्थानीय चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा मौके पर आकर घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। वाहन uk07 ca 2260 टाटा 407 में 2 व्यक्ति सवार थे। वाहन उत्तरकाशी से देहरादून जा रहा था। इस दुर्घटना में चालक नरेश कुमार पुत्र जगत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किंशु थाना थत्यूड़ व गजेंद्र पुत्र शांति लाल उम्र 30 वर्ष निवासी धारकोट धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय मसूरी भेजा गया है। परिजनों को सूचित किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!