चमोली से आई अच्छी खबर, पढ़िए

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, गढ़ निनाद ब्यूरो। कोरोना महामारी के बीच जनपद चमोली के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए फ्रांस देश से आयात ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंच गया है और एक दो दिन में इसको इंस्टॉलेशन करने के बाद प्लांट अपना काम करना शुरू कर देगा। 

प्लांट स्थापित होने के बाद जिला अस्पताल के प्रत्येक बेड में मरीज को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन मुहैया होगी। जो कि जिला प्रशासन की एक बडी उपलब्धि है। 

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अलादिया ने बताया कि जिला अस्पताल में लगभग 45 लाख की लागत से लगाया जा रहा यह इंटरनेशनल ब्रांड का ऑटोमेटिक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट है। जो वातावरण से ऑक्सीजन व नाइट्रोजन गैसों को खींचता है और ऑक्सीजन को फिल्टर करने के बाद कंप्रेस्ड फार्म में एक टैंक में रखता है और यहां से पाइप लाइन के जरिए अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। यह प्लांट एक मिनट में 200 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन जनरेट करेगा। 

जिला अस्पताल में प्लांट को स्थापित करने के लिए उतंम इयर कंपनी के इंजीनियर तथा वेडर कंपनी के टेक्नीशियन भी पहुँच रहे है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को जनरेटर से भी कनेक्ट किया जाएगा ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी यह सुचारू रूप से काम करता रहेगा। जिला अस्पताल में प्लांट स्थापित होने के बाद ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!