Ad image

*हैलो टिहरी* डेढ़ लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 7 मई 2021। गनिस। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने डेढ़ लाख कीमती स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

थाना मुनि-की-रेती पुलिस को मुखबिर के द्वारा एक व्यक्ति के पास काफी मात्रा में स्मैक होने की सूचना मिलने पर स्थान नीमबीच रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ पाया गया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे करीब एक लाख पचास हजार कीमत की 14 ग्राम अवैध स्मैक प्राप्त हुयी। अभियुक्त कन्हैया पासवान पुत्र श्री रमेश पासवान निवासी गली न0- 01, गुमानीवाला, देहरादून, हाल पता वार्ड न0- 08, शीशमझाङी, मुनि की रेती, टिहरी गढवाल, उम्र- 25 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

आपराधिक इतिहास-पहले भी जा चुका है जेल

बता दें कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी एक बार वर्ष 2020 में अवैध रूप से स्मैक रखने के अपराध में थाना मुनिकीरेती पर ही गिरफ्तार हो चुका है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि विगत 04 माह में वर्तमान तक NDPS ACT में 21 अभियोगों में कुल 23 अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 10 किलो चरस, 50 ग्राम स्मैक, 46 किलो से अधिक डोडा-पोस्त तथा 55 अभियोग आबकारी अधिनियम में दर्ज किये गये हैं। जिसमें कुल 2298 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 432 बीयर की बोतल व 65 लीटर कच्ची शराब  बरामद की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 0.92 हेक्टेयर अफीम की अवैध खेती को भी नष्ट किया जा चुका है जिसमे कुल 41 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे भी यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा। 

पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सुनील पंत प्रभारी चौकी तपोवन, कानि0 सुनील, चौकी तपोवन, कानि0 आशीष गुडियाल, चौकी तपोवन,थाना मुनिकीरेती,टिहरी गढवाल शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!