Ad image

दुःखद: वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का कोरोना से निधन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 7 मई 2021। गनिस। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी का एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते देहरादून के आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां आज शुक्रवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

उनके निधन पर जर्नलिस्ट यूनियन समेत तमाम पत्रकार संगठनों व नेताओं ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शोक जताते ट्विटर पर कहा कि-

“Tirath Singh Rawat

@TIRATHSRAWAT

राज्य विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

टिहरी में जर्नलिस्ट यूनियन समेत तमाम पत्रकारों ने जोशी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!