18+ आयु वर्ग में टीकाकरण को लेकर दिखा उत्साह, पहले दिन 923 का टीकाकरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी,10 मई 2021। गनिस। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण हेतु शासन स्तर से प्राप्त 6000 डोजेज में से पहले दिन कुल 923  व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण हेतु निर्धारित सेशन साइट नई टिहरी में 371, चम्बा में 276 व मुनिकीरेती में 276 ने पंजीकरण के उपरांत यह वैक्सीन लगवाई। 

वैक्सिनशन हेतु निर्धारित सेशन साइट पर संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन संबंधी तमाम व्यवस्थाएं/इंतेजाम दुरुस्त पाए गए। 

इस दौरान टीकाकरण हेतु  सोशल डिस्टनसिंग के साथ पंक्ति में खड़े व्यक्तियों के चेहरे पर भी टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखा। टीकाकरण के लिए सुबह 09 बजे से सायं 06 बजे तक का समय निर्धारित है 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!