वैक्सीनेशन कार्य जोरों पर, हर परिवार को देंगे आईवरमेक्टिन-स्वाति भदौरिया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली,  20 मई,2021। गनिस।

जिले में 18 से 44 उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस आयु वर्ग में अब तक 9826 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। गुरुवार को 746 लोगों का टीकाकरण हुआ। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में 207, पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग से 98, स0 शिशु मंदिर थराली से 83, घाट में 89, गैरसैंण में 94, देवाल से 79 तथा राजकीय आदर्श विद्यालय जोशीमठ से 96 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

शत प्रतिशत को दी जाएगी आईवरमेक्टिन

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर परिवार को आईवरमेक्टिन दवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जिले में वृहद स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि हर परिवार में 10 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए तीन दिनों के लिए आईवरमेक्टिन दवा दी जानी है। जिसमें 10 से 15 वर्ष के बच्चों को 3 गोली तथा 15 से अधिक आयु वर्ग के लिए 6 गोली दी जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!