भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के पिता के बाद माता का भी निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी, टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो दिन पूर्व पिता और आज शनिवार को माता श्रीमती रेवती देवी 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल बालगंगा नदी के तट पर उनके पैतृक घाट फेंडेश्वर महादेव के समीप किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि रतूड़ी की माता के देहांत के  दो दिन पूर्व  पिता श्री सुरेन्द्र दत्त रतूड़ी का  दिनांक 20-05 2021 को  86 वर्ष की उम्र में बीमारी से निधन हुआ। 

जिलाध्यक्ष रतूड़ी की माता श्रीमती रेवती देवी ने अपने पति श्री सुरेन्द्र रतूड़ी की मृत्यु का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। उन्होंने अपने घर गांव दल्ला में लगभग साढ़े तीन बजे दिन अंतिम सांस ली।

भाजपा अध्यक्ष के माता पिता के निधन निधन पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक राजनैतिक संगठन, बार एसोसिएशन और व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दुख प्रकट किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!