हर काम देश के नाम: मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल अमित तिवारी ने वायु सेना स्टेशन भोवाली का किया दौरा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

लखनऊ, 25 मई 2021।गढ़ निनाद ब्यूरो। एयर मार्शल अमित तिवारी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ,  मध्य वायु कमान ने 22 मई 2021 को श्रीमती पूनम तिवारी, अध्यक्षा, वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) के साथ वायु सेना स्टेशन भोवाली का दौरा किया। उनका स्वागत ग्रुप कैप्टन पीपी देसाई, स्टेशन कमांडर, वायु सेना स्टेशन भोवाली और श्रीमती तेजस्विनी देसाई, अध्यक्ष वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (स्थानीय) ने किया। 

अपने दौरे के दौरान, एयर मार्शल अमित तिवारी ने स्टेशन के संचालन, रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न सुविधा केंद्रों और प्रतिष्ठानों का दौरा किया। उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए स्टेशन की तैयारियों का भी जायजा लिया। एयर मार्शल ने स्टेशन के सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपना अच्छा काम जारी रखने का आह्वान किया।

वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) की अध्यक्षा श्रीमती पूनम तिवारी ने विभिन्न अफवा वेंचर्स  का दौरा करने के अलावा गूगल मीट पर वायु सेना स्टेशन भोवाली के वायुसेना कर्मियों की पत्नियों के साथ ऑनलाइन बातचीत की। श्रीमती पूनम तिवारी ने स्टेशन द्वारा संचालित कल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की और सभी को अच्छी पहल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!