ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के लिए मंगलवार को हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वी. के. गुप्ता ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर वैभव रावत ने 1042 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि प्रियांशु कुमांई को 999 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति 1086 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर रेहान बन्दोलिया ने 1276 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
सहसचिव पद पर कशिश राजपूत 1118 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजली कोठियाल निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुनाल नेगी ने 876 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रिंस को 856 और ओम जायसवाल को 295 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा गया।




