नवनियुक्त जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने संभाला कार्यभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । नवनियुक्त जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर नवनियुक्त जिलाधिकारी को गार्ड आॅफ आॅनर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 

इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय लिया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, व्यैक्तिक अधिकारी राजेद्र प्रसाद जुयाल, प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी सुश्री दीपिका चैहान, उपकोषाधिकारी सत्य प्रसाद गौड, लेखागार रोकड़ यशवंत सिंह रावत, अर्थ एवं संख्याधिकारी एएस जंगपांगी, डीडीएमओ एनके जोशी, एडीईओ बीएस रावत आदि उपस्थित थे। 

नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 2015 बैच की आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे रुद्रप्रयाग व रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट/नगर आयुक्त तथा उद्यम सिंह नगर व पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!