सल्ट उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में रोमांचक मुकाबला

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पांचवे राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 1759 वोटों से आगे चल रही है।

अल्मोड़ा, 2 मई 2021। ग.नि.स.ब्यूरो। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आरंभ हो गई है। मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाई गई है। सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार सल्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा के महेश जीना को 2119, कांग्रेस की गंगा पंचोली को 1509 मत मिले हैं। इसके अलावा जगदीश चंद्र 42, नंदकिशोर 13, पान सिंह 26, शिव सिंह रावत 18 तथा सुरेंद्र सिंह को 54 मत मिले हैं। 67 लोगों ने नोटा दबाया है। 

दूसरे राउंड में जीना 865 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली से आगे चल रहे हैं। अभी भी लगातार काउंटिंग चल रही है और फिलहाल शुरुआती काउंटिंग के दूसरे राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 865 वोटों से आगे रही ।

तीसरे चक्र की मतगणना में भाजपा के महेश जीना को 5366, कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4111 मत मिले हैं। इसके अलावा जगदीश चंद्र 119, नंदकिशोर 77, पान सिंह 74, शिव सिंह रावत 93 तथा सुरेंद्र सिंह को 153 मत मिले हैं। 192 लोगों ने नोटा दबाया है। दोपहर बाद तक यह साफ हो जाएगा कि सल्ट के 95241 मतदाताओं ने किसे चुना है।

 चौथे राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 1518 वोटों से आगे चल रही है।

पांचवे राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 1759 वोटों से आगे चल रही है।

आपको बता दें कि सल्ट उपचुनाव जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत का पहला उपचुनाव भी है। इसका नतीजा अपने आप में महत्वपूर्ण है। जारी….


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!