Ad image

हद हो गई: रातभर तड़फती रही प्रसूता, नहीं किया भर्ती

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, गढ़ निनाद ब्यूरो। जिला अस्पताल प्रबंधन लाख कोशिशों के बाद भी सुधरने को तैयार नहीं। कल ही तमाम शिकायतों की पड़ताल करने स्थानीय विधायक डॉ धन सिंह नेगी जब अस्पताल पहुंचे तो मौके पर कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। इसपर नाराज विधायक ने अस्पताल प्रबंधन व प्रभारी सीएमएस को मरीजों के साथ अच्छा बरताव करने की सख्त चेतावनी दी थी और कहा कोविड काल में अगर मरीजों की कोई भी शिकायत अब मिली तो कोविड एक्ट में कार्रवाई होगी।

लेकिन चंद घंटों बाद ही जिला अस्पताल बौराड़ी में अस्पताल प्रबंधन की एक और लापरवाही सामने आई। दरअसल विकासखंड प्रताप नगर के ग्राम मुखमाल गांव से एक प्रसूता को बीती रात जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसे भर्ती करने के बजाय अस्पताल द्वारा सीधे हायर सेंटर रेफर करने को कहा गया। प्रसूता रातभर दर्द से तड़फती रही ।

जब यह सूचना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा को मिली तो वह अस्पताल पहुंचे और महिला को भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन की इस मनमानी और आरोपी चिकित्सक व स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी में जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना आरम्भ कर दिया है।

राणा का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर व स्टाफ को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उधर पुलिस भी अस्पताल पहुंची है।

ब्रेकिंग- प्रसूता की डिलीवरी हो चुकी है। जच्चा बच्चा दोंनो ठीक हैं। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जारी धरना बातचीत के बाद समाप्त हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!