शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत बुधवार को “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा शिक्षा में एआई, भविष्य के कौशल, दक्षता-आधारित मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रमुख सुधारों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुआ।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. रजनी गुसाईं एवं डॉ. चंचल गोस्वामी शामिल रहे। प्रतियोगिता में रेखा पवार (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, गौरव शाह (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा सीमा रांगड़ (बीएससी पंचम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजलि (एमएससी तृतीय सेमेस्टर, रसायन विज्ञान) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भविष्य के कौशल, दक्षता-आधारित मूल्यांकन तथा NEP-2020 से जुड़े विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन एवं ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए Wayground ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया। इसमें रेखा पवार, वत्सल नौटियाल और अंजलि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, तर्कशक्ति, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति-कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. गीता सैनी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. उर्वशी कश्यप, डॉ. शुभम गोस्वामी, डॉ. चन्द्रावती जोशी, डॉ. साक्षी शुक्ला एवं डॉ. हर्षिता जोशी ने सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह भाटिया, डॉ. आराधना सक्सेना, डॉ. दिनेश पाण्डेय एवं डॉ. सुभाष चन्द्र नौटियाल सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य के कौशल, तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन तथा NEP-2020 के प्रावधानों की समझ विकसित करना रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!