Ad image

डॉक्टर और मरीजों के बीच की कड़ी है उत्तराखंड पुलिस के जवान बाजवा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 27 मई 2021।गनिस। दून अस्पताल पुलिस चौकी में विगत दो साल से तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र पाल सिंह बाजवा मरीजों के परिजन और मेडिकल स्टाफ के बीच समन्वय का काम कर रहे हैं। 

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से उनके परिजन नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में कोई तो चाहिए जो उन तक अपनी बात पहुंचा सके इसके लिए सभी को एक ही नाम सूझता है वह है राजेन्द्र पाल सिंह बाजवा का। 

मरीज कम हो या ज्यादा लेकिन कांस्टेबल बाजवा तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी में डटे हुए हैं। वह मरीजों व उनके परिजनों की हर समस्या का निदान करने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें उन लोग डॉक्टर और मरीज के बीच की कड़ी कहने लगे हैं। वे कई लोगों की मदद करने से लेकर अब तक कई शवों का दाह संस्कार भी करा चुके हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!