Ad image

सीडीओ ने ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के तहत ‘पंचप्रण और निष्पक्ष मतदान‘ की दिलाई शपथ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 सितम्बर, 2023। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम मंदार में इंटरलॉक्स टाईल्स निर्माण यूनिट का रिबन काटकर शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर सीडीओ ने ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के तहत ‘पंचप्रण और निष्पक्ष मतदान‘ की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर सीडीओ मनीष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को अधिकाधिक स्वरोजगार से जोड़ना है। कहा कि पंचायतों का विकास आपसी समन्वय से हो सकता है। कहा कि मंदार में उत्पादित हो रही इंटर लॉकिंग टाइल्स की बिक्री अन्य विकासखंडों में भी कराई जाएगी।  मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अर्न्तगत जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम मंदार में इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। अब गांव में ही इंटर लॉकिंग टाइल्स बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के इंटर लॉकिंग टाइल्स यूनिट की स्थापना की गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं यूनिट का संचालन करेगी।
क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी कहा कि महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार के माध्यम से ही आत्म निर्भर बन सकती है। उन्होंने इंटर टाइल्स यूनिट के लिए रेत चुगान हेतु क्वारी की स्वीकृति देने की मांग की। प्रधान संगीता रावत ने गांव में जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा को फैंसिंग घेरबाड, खेल मैदान निर्माण सहित अन्य समस्याएं रखीं। सीडीओ ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान संगीता रावत ने मेरा देश मेरी माटी के तहत मिट्टी का कलश ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी को भेंट किया। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने एक अक्टूबर को एक घंटे तक प्रत्येक गांव में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने बताया कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम के तहत करीब सात लाख की लागत से इंटर लॉकिंग यूनिट की गई है। जबकि इससे पहले भी मन्दार में बेकरी और डेरी का प्रोजेक्ट भी संचालित किया जा रहा है। यूनिट संचालन भूमि ग्राम समूह और खुशी समूह के दिनेश लाल और ममता देवी ने टाइल्स निर्माण के संबंध में जानकारी दी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, ब्लॉक मिशन मैनेजर रविन्द्र शर्मा, एरिया कार्डिनेटर दिव्या रमोला, एडीओ केआर रतूड़ी, संजय लिंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, विजयपाल रावत, प्रभाकर भट्ट, प्रधान भागवत भट्ट, जमुना बडोनी, लक्ष्मी नाथ, वीरपाल रावत आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!