Ad image

बुढाकोट से रामनगर को जा रही स्विफ्ट कार दुर्घटना में 1 की मौत 4 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अल्मोड़ा, 1 जून 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो।  मंगलवार को मरचूला गोलीखाल सड़क मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर कार डीएल 5 सीएफ 4117 खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रामनगर में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का शव रामनगर भेज दिया है। 

कार बुढाकोट से रामनगर को जा रही थी जिसमें 5 लोग सवार थे। इनमें से मेहरबान सिंह(60) निवासी बुढाकोट की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक हरीश सिंह (32 ) लक्ष्मी देवी (35) गुड्डी देवी (50) निवासी भौन डांडा सल्ट जगतराम (41) भौन डाड़ा सल्ट घायल हो गये। घायलों को रामनगर भेजा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!