अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सरोज शाह को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की महासचिव के रूप में नियुक्त किया

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 22 मार्च 2024। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा ने गैरसैंण की सरोज शाह को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है
सरोज शाह ने पूर्व में महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपने नेतृत्व में उत्तराखंड महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रयास किया है। गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर उन्होंने कयी बार आंदोलन किये, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा है तथा उन पर अनेक मुकदमे भी दर्ज किए गए।

सरोज शाह ने अपने नए दायित्व को स्वीकार करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो कांग्रेस की मजबूती के लिए जी जान से काम करेगी तथा आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को जिताने में सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “मैं उत्तराखंड महिला कांग्रेस के साथ मिलकर महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करूंगी।”

एआईएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने इस नियुक्ति पर सरोज शाह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है।

सरोज शाह पूर्व में प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुकी है वह गैरसैंण नगर पंचायत की निवर्तमान सभासद भी हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!