रबी कृषक गोष्ठियों में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें


टिहरी गढ़वाल, 4 नवंबर। 25वें राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती सप्ताह) के अवसर पर सोमवार 3 नवंबर को विकासखंड चम्बा, देवप्रयाग, जौनपुर एवं नरेन्द्रनगर में विकासखंड स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी विजय देवराडी ने बताया कि कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्रमशः संबंधित क्षेत्र के प्रमुखों द्वारा की गई। गोष्ठी के दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता तथा कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती की तकनीकें, फसल सुरक्षा उपाय एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सूचना स्टालों में किसानों को पोषक तत्व प्रबंधन, बीज चयन, पशुपालन में सुधार तथा सहकारिता योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में चारों विकास खण्डों के सैकड़ों किसानों ने सहभागिता की और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!