नहीं रहे 91 साल के ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़ ब्यूरो। महान धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह आखिर कोरोना की जंग हार गए। उनका कल 91 वर्ष की आयु में पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है। भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। 

अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके सेक्टर 8 स्थित घर पर रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे।उनके निधन की सूचना चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल ने एक स्टेटमेंट जारी करके दी।

मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक भी गये थे मगर उसके बाद उनका स्वास्थ्य फिर से बिगड़ा तो उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था।  आखिर 91 साल की उम्र में वह कोरोना की जंग हार गए । इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, लेकिन मिल्खा सिंह उनकी अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाए। क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे।

बता दें कि मिल्खा सिंह 3 जून को PGIMER अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक उनका कोरोना का इलाज चलता रहा। अंततः वे कोरोना नेगेटिव आ गए। हालांकि बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल ICU में भर्ती कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11.30 बजे वे जंग हार गए।

उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है। ” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है, ”मिल्खा सिंह एक बेहतरीन एथलीट और स्पोर्टिंग लेजेंड थे। अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया, उनके निधन की खबर से मैं दुखी हूं।

फ़िल्म अभिनेता फरहान अख्तर ने भी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मेरे मन का एक हिस्सा यह मानने को बिल्कुल राजी नहीं है कि आप नहीं रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!