हादसा: नैनीताल घूमने आ रहे 4 दोस्त हादसे के शिकार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तराखंड/रामपुर। दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे चार युवक नैनीताल से पहले एक हादसे के शिकार हो गए और चारों की मौत हो गई । बताया जाता है की कार सवार चार युवक दिल्ली के गांधीनगर इलाके से नैनीताल की वादियों का लुफ्त उठाने निकले थे, लेकिन उससे पहले उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी मौत हो गई ।

इस दुर्घटना में दिल्ली के गांधीनगर इलाके के रहने वाले राजेंद्र कुमार 50 वर्ष एवं उनके दोस्त सोनू , मनोज और दीपक कुमार हादसे का शिकार हो गये। 

घटना रविवार सुबह करीब चार बजे रामपुर में गंज थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट के पास की है। जहां यह कार एक नाले में गिर गयी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर तुरंत थाना गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला। कार सवारों को भी बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा नींद की झपकी लगने की वजह से हुआ है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!