चम्बा: गजा रोड पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जनवरी। नगर पालिका परिषद चम्बा के वार्ड संख्या–4 अंतर्गत गजा रोड पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े पुल की मरम्मत का कार्य बुधवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। पुल सुधार कार्य आरंभ होने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों में खुशी की लहर है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
मरम्मत कार्य के शुभारंभ अवसर पर वार्ड सभासद गौरव फोन्दणी, सभासद दीपक गुनसोला, अक्षत, पवन विजल्वाण सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल को लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान
वार्ड संख्या–4 के सभासद गौरव फोन्दणी ने बताया कि पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि पुल के सुदृढ़ीकरण के तहत दोनों ओर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी, साथ ही सीसी रोड (कंक्रीट सड़क) की मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, ताकि आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके।
जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना
पुल मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभनी धनोला एवं वार्ड सभासद गौरव फोन्दणी का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि पुल के दुरुस्त होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की परेशानी से निजात मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!