विश्व पर्यावरण दिवस पर एफआरआई में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से पारिस्थितिकी संरक्षण पर विश्वविद्यालय, कॉलेज तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए लघुकथा, कविता, निबंध तथा प्रस्तुतीकरण पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।साथ ही संस्थान में पर्यावरण सूचना तंत्र के द्वारा  स्लोगन, पोस्टर और प्रस्तुतिकरण के प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। 

उक्त प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः प्रणव मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय, प्रीतमपुरा दिल्ली, सरिता रावत, जवाहर नवोदय विद्यालय और प्रियंका यादव, केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली ( संयुक्त रूप से) तथा सहस यादव, केन्द्रीय विद्यालय रोहणी दिल्ली और नेहा मीना, के0वी0 एसपीजी द्वारका नई दिल्ली को ( संयुक्त रूप से) प्रदान किए गए।  

वहीं रचनात्मक लेखन कार्य के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः गौरव नेगी, तकनीशियन, एफआरआई, देहरादून, रौनक यादव, पीएचडी स्कॉलर, एफआरआई सम विश्वविद्यालय एवं भारती सिंह, डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून को दिए गए।  

पर्यावरण क्वीज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः  केशव नाग, रजत शर्मा और विविक चौहान को दिया गया।  पर्यावरण सूचना तंत्र द्वारा आयोजन स्लोगन प्रतियोगिता के लिए उत्तम स्लोगन के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः वेदांश नेगी, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, दीक्षा उनियाल, जिससमेरी, और सृष्टि, के0वी0 आईएमए को पुरस्कार मिला।  

विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः साक्षी यादव, अम्बिका और तबंसुम अंसारी, एफ आर आई सम विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए। विद्यालय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः श्रुति पाटिल, एसजेसीएस मैसूर कर्नाटक, अभिषेक राजपुर, लखनऊ पब्लिक स्कूल एवं दिव्या उनियाल, जीसस मेरी को दिए गए।  

विश्वविद्यालय स्तर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः गरिमा कुमारी, एफआरआई विश्वविद्यालय, शशांक कुमार बीबीएम, कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनवाद एवं साक्षी यादव, एफआरआई, विश्वविद्यालय को प्रदान किए गए। संबोधन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार क्रमशः जीनब जिस्तु , एल सी स्कूल शिमला, आकांक्षा नेगी, डीएवी, न्यू शिमला और दृष्टि चिलाना, जयशीस पब्लिक स्कूल, (संयुक्त रूप से) रुद्रपुर पब्लिक स्कूल को मिला।  

इस अवसर पर परिषद के महानिदेशक, श्री अरुण सिंह रावत ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाने की अपील की। इस अवसर पर श्री दीपक मिश्रा, प्रभाग प्रमुख, विस्तार प्रभाग ने सभी प्रतिभागियों को स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के बार में बताया।  

इस अवसर पर विस्तार प्रभाग के प्रमुख, श्री दीपक मिश्रा, वन पारिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाग प्रमुख श्री एन. बाला, दोनो प्रभागों की टीम के वैज्ञानिक  डा0 चरण सिंह, डा0 विजेंद्र पंवार, डा0 देवेन्द्र कुमार, डा0 तारा चंद, श्री रामबीर सिंह, डा0 परमानंद कुमार श्री मोहित हसन आदि ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री सुशांत कुमार, उप वन संरक्षक भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!