Ad image

डीएम पौड़ी के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मौके पर आज  राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के नेतृत्व में तमाम जिलास्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। 

इस दौरान  योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष अलग-अलग थीम रखी जाती हैं, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए योग'( योग फॉर वेलनेस) है। कोविड-19 गाइड लाइन के चलते सीमित संख्या में योग दिवस मनाया गया। उन्होंने ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए भी योगा काफी फायदेमंद है।

जोगदंडे ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही योग किया जा रहा है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि जनपद में सीमित संख्या में अधिकारियों की उपस्थिति में योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाओं का क्रियान्वयन किया गया। उन्होंने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से योगाभ्यास करे, जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से  स्वस्थ रहा जा सके। 

आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सीमित संख्या में योगाभ्याश किया गया। कहा कि आयुर्वेदिक प्रशिक्षक डॉ. सुरेखा व दीपक द्वारा विभिन्न तरह के योग करने के गुर सिखाए गए। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण रावत सहित प्रदीप सजवाण, विनोद मेहर, त्रिकोल चौहान अन्य उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!