डीएम चमोली स्वाति भदौरिया के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से आॅफिसर क्लब गोपेश्वर में योगाभ्यास का आयोजन कराया गया। देहरादून से मा0 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से हो रहे योग कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ ही जिले में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। 

इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प एवं शांति पाठ सहित विभिन्न आसन एवं प्रणायाम की जानकारी के साथ योगाभ्यास कराया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिमाग एवं शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरूस्त बनाए रखता है। योग को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमओ केके अग्रवाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 एसके रतूडी, डीएसटीओ आनंद सिंह जंगपांगी, डीआईओ एस मधू एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!